माँ लक्ष्मी जी की आरती, Sri Lakshmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi

Sri Lakshmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi : यहाँ पर आपको प्रसिद्ध माँ लक्ष्मी जी की आरती का लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में दिया गया हैं. इस Lakshmi Mata Ki Aarti को माँ लक्ष्मी जी की पूजा आरती करते समय गा सकते हैं. इससे माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती हैं.

माँ लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा जाता हैं. इन्हीं की कृपा से हमें धन वैभव की प्राप्ति होती हैं. माँ लक्ष्मी जी की पूजा करने के बाद आरती अवश्य ही करनी चाहिए. क्योंकि आरती किए बिना पूजा अधूरी मानी जाती हैं. प्रत्येक शुक्रवार और दीपावली के दिन माँ लक्ष्मी के पूजा और आरती के विशेष महत्व होते हैं. इस दिन पूजा के बाद आरती अवश्य करनी चाहिए. इससे माँ लक्ष्मी बहुत ही प्रसन्न होती हैं. हमें सम्पूर्ण फल की प्राप्ति होती हैं. और हमें सभी परेशानी और दरिद्रता से मुक्ति मिलती हैं.

माँ लक्ष्मी जी की आरती

Sri Lakshmi Ji Ki Aarti

॥ स्तुति ॥
महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं,
नमस्तुभ्यं सुरेश्वरि ।
हरि प्रिये नमस्तुभ्यं,
नमस्तुभ्यं दयानिधे ॥

पद्मालये नमस्तुभ्यं,
नमस्तुभ्यं च सर्वदे ।
सर्वभूत हितार्थाय,
वसु सृष्टिं सदा कुरुं ॥

॥ आरती ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निसदिन सेवत,
हर विष्णु विधाता ॥

उमा, रमा, ब्रम्हाणी,
तुम ही जग माता ।
सूर्य चद्रंमा ध्यावत,
नारद ऋषि गाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

दुर्गा रुप निरंजनि,
सुख-संपत्ति दाता ।
जो कोई तुमको ध्याता,
ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

तुम ही पाताल निवासनी,
तुम ही शुभदाता ।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशनी,
भव निधि की त्राता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

जिस घर तुम रहती हो,
ताँहि में हैं सद्गुीण आता ।
सब सभंव हो जाता,
मन नहीं घबराता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

तुम बिन यज्ञ ना होता,
वस्त्र न कोई पाता ।
खान पान का वैभव,
सब तुमसे आता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

शुभ गुण मंदिर सुंदर,
क्षीरोदधि जाता ।
रत्न चतुर्दश तुम बिन,
कोई नहीं पाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

महालक्ष्मी जी की आरती,
जो कोई नर गाता ।
उँर आंनद समाता,
पाप उतर जाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

ॐ जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निसदिन सेवत,
हर विष्णु विधाता ॥

Laxmi Mata Aarti in English

॥ Stuti ॥

Mahalakshmi Namastubhyam,
Namastubhyam Sureshvari ।
Hari Priye Namastubhyam,
Namastubhyam Dayanidhe ॥

Padmalaye Namastubhyam,
Namastubhyam Cha Sarvade ।
Sarvbhoot Hitarthay,
Vasu Srashtin Sada Kurum ॥

॥ Aarti ॥
Om Jai Lakshmi Mata,
Maiya Jai Lakshmi Mata ।
Tumako Nishidin Sevat,
Hari Vishnu Vidhata ॥

Uma Rama Brahmani,
Tum Hi Jag-Mata ।
Surya Chandrama Dhyavat,
Narad Rishi Gata ॥
॥Om Jai Lakshmi Mata…॥

Durga Roop Niranjani,
Sukh Sampatti Data ।
Jo Koi Tumako Dhyavat,
Riddhi-Siddhi Dhan Pata ॥
॥Om Jai Lakshmi Mata…॥

Tum Patal-Nivasini,
Tum Hi Shubhdata ।
Karma-Prabhav-Prakashini,
Bhavanidhi Ki Trata ॥
॥Om Jai Lakshmi Mata…॥

Jis Ghar Mein Tum Rahti,
Sab Sadgun Aata ।
Sab Sambhav Ho Jata,
Man Nahi Ghabrata ॥
॥Om Jai Lakshmi Mata…॥

Tum Bin Yagya Na Hote,
Vastra Na Koi Pata ।
Khan-Pan Ka Vaibhav,
Sab Tumase Aata ॥
॥Om Jai Lakshmi Mata…॥

Shubh-Gun Mandir Sundar,
Kshirodadhi Jata ।
Ratna Chaturdash Tum Bin,
Koi Nahi Pata ॥
॥Om Jai Lakshmi Mata…॥

Mahalakshmi Ji Ki Aarti,
Jo Koi Jan Gata ।
Ur Anand Samata,
Paap Utar Jata ॥
॥Om Jai Lakshmi Mata…॥

Om Jai Lakshmi Mata,
Maiya Jai Lakshmi Mata ।
Tumako Nishidin Sevat,
Hari Vishnu Vidhata ॥

FAQ

प्रश्न 01 – मां लक्ष्मी जी का बीज मंत्र कौन सा हैं?

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।

प्रश्न 02 – धन समस्या दूर करने का मंत्र कौन से हैं?

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।

प्रश्न 03 – श्री लक्ष्मी महामंत्र कौन सा हैं?

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

प्रश्न 04 – सर्व मनोकामना पूर्ति लक्ष्मी मंत्र कौन सा हैं?

श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

प्रश्न 05 – सुखी दांपत्य के लिए लक्ष्मी मंत्र कौन सा हैं?

लक्ष्मी नारायण नम:

प्रश्न 06 – सुख-समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी का मंत्र कौन सा हैं?

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

प्रश्न 07 – लक्ष्मी जी के प्रिय फल का नाम क्या हैं?

माँ लक्ष्मीजी को नारियल जिसे श्रीफल भी कहा जाता हैं. यह बेहद पसंद हैं.

प्रश्न 08 – माँ लक्ष्मीजी को कौन से रंग पसंद हैं?

लोकप्रिय मान्यताओं के अनुसार माँ लक्ष्मीजी को गुलाबी रंग बहुत ही प्रिय हैं.

प्रश्न 09 – लक्ष्मीजी को कौन से फूल पसंद हैं?

माँ लक्ष्मीजी को खुले कमल के फूल बेहद पसंद हैं.

आरती लिस्ट

साई बाबा आरती भैरव जी की आरती राधा रानी की आरती
सरस्वती मां की आरती बाबा बालक नाथ आरती माँ लक्ष्मी जी की आरती
श्रीकृष्ण आरती कुंज बिहारी की गिरधर कृष्ण मुरारी की तुलसी माता की आरती श्री लड्डू गोपाल जी की आरती
श्री सूर्य देव की आरती खाटू श्याम आरती श्री कुबेर आरती
श्री सत्यनारायण जी की आरती काली माता की आरती हे गोपाल कृष्ण
श्री बालाजी आरती भगवान विष्णु जी की आरती श्री बृहस्पति देव की आरती
श्री गंगा आरती ॐ जय शिव ओंकारा : शिवजी की आरती श्री बांके बिहारी की आरती
रामचंद्र जी की आरती श्री शनि देव की आरती ॐ जय जगदीश हरे आरती
माता पार्वती जी की आरती सन्तोषी माता की आरती हनुमान जी की आरती
मां दुर्गा जी की आरती : जय अम्बे गौरी श्री रामदेव जी की आरती

Leave a Comment